रुद्रपुर में धारदार हथियार से पत्नी पर जानलेवा हमला, जानिए पूरा मामला

रुद्रपुर,VON NEWS: रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक संजय नगर खेड़ा निवासी विश्वजीत विश्वास का चार साल पहले प्रीति से विवाह हुआ था। विवाह के बाद उनका एक पुत्र भी हुआ। बताया जा रहा है कि इस दौरान विश्वजीत पत्नी पर शक करने लगा। करीब डेढ़ साल पहले उनके बीच विवाद हुआ। इस पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। जिसके बाद प्रीति और विश्वजीत अलग अलग रहने लगे। आरोप है कि विश्वजीत ने कई लोगों से कर्ज लिया और फिर केरल चला गया।

गुरुवार शाम एक साल बाद विश्वजीत घर पहुंचा और पत्नी को जबरन साथ ले जाने लगा। पत्नी के विरोध करने पर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर शराबा होने पर परिजन और आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गया।

सूचना पर थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप ललित मोहन जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही घायल प्रीति को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। एसओ ट्रांजिट कैंप ललित मोहन जोशी ने बताया कि जानलेवा हमले के आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button