देश में कोरोना से करीब 93 फीसद लोग हुए ठीक,पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली,VON NEWS: देश में कोरोना के हालात में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। देश के कई राज्य है जहां कोरोना के मामलों में तेजी भी देखी जा रही है। इसमें दिल्ली, केरल, यूपी और महाराष्ट्र शामिल हैं। यहां बीते कुछ दिनों से कोरोना के दैनिक मामलों में तेजी आई है।
हालांकि, इसके बावजूद देश में कोरोना से अब तक करीब 93 फीसद लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामले भी लगातार घट रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 47,905 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से 550 लोगों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के अब तक 86 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 86 लाख 83 हजार 917 मामले सामने आ चुके हैं।
देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4 लाख 89 हजार 294 रह गई है। इसके साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 80 लाख 66 हजार 502 हो गई है। देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1 लाख 28 हजार 121 पहुंच गया है।