फातिमा सना शेख और दिलजीत दोसांज का गाना ‘लड़की ड्रामेबाज है’ रिलीज
नई दिल्ली,VON NEWS: फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ का नया गाना रिलीज हुआ हैl इस गाने के बोल ‘लड़की ड्रामेबाज हैl’ इसमें फातिमा सना शेख और दिलजीत दोसांज जमकर डांस कर रहे हैंl इस गाने में दिलजीत दोसांज और फातिमा सना शेख की केमिस्ट्री देखी जा सकती हैl इस गाने को जावेद और मोहसिन ने बनाया हैl वहीं गाने को मोहसिन शेख, ज्योतिका टांगरी, मेलोडी और ऐश्वर्या भंडारी ने आवाज दी हैl
इस गाने के बोल दानिश साबरी ने लिखे हैंl इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया हैl इस फिल्म में मनोज बाजपाई, दिलजीत दोसांझ, फातिमा सना शेख अहम भूमिका में हैl वहीं फिल्म में सुप्रिया पिलगांवकर, अनु कपूर, सीमा पाहवा, मनोज पाहवा, नीरज सूद, मनोज शर्मा, वंशिका शर्मा, करिश्मा तन्ना और अभिषेक बनर्जी की भी अहम भूमिका हैl
सूरज पर मंगल भारी 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैl फातिमा सना शेख इस फिल्म में काम करने को लेकर बहुत उत्सुक हैं, उन्होंने फिल्म दंगल से बॉलीवुड में डेब्यू किया थाl इस फिल्म में उनके अलावा सान्या मल्होत्रा और आमिर खान की भी अहम भूमिका थीl
चूंकि कोरोना वायरस महामारी के चलते आठ महीने से अधिक समय तक देश भर में सिनेमाघर बंद रहने के बाद अब खुलने लगे हैंl बॉलीवुड सुरक्षा मानदंडों के साथ सिनेमा हॉल में दर्शकों का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है। सूरज पे मंगल भारी के अलावा, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण-स्टारर 83 भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि इस फिल्म की रिलीज को 2021 तक टाल दिया गया है।
फिल्म सूरज पे मंगल भारी का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने सूरज सिंह ढिल्लन की भूमिका निभाई है, जो एक अच्छी दुल्हन की तलाश में है। दूसरी ओर जासूस मधु मंगल राणे की भूमिका में मनोज बाजपेयी हैं, जो शादी ठीक करने से पहले दूल्हे के परिवार का असली चेहरा सामने लाने में माहिर हैं। फिल्म के ट्रेलर को पिछले महीने रिलीज किया गया था।