शहनाज गिल और उनके पिता संतोख सिंह के रिश्ते में आई दरार,क्या है बात जाने!

नई दिल्ली,VON NEWS: पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से फेमस बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शो के दौरान शहनाज ने काफी फैन फॉलोइंग बटोरी थी। शो में आने के बाद शहनाज इस काफी फेमस हो गई हैं। शहनाज अब तक कई म्यूजिक वीडियोज लॉन्च हो चुके हैं और कई प्रोजेक्ट पर वो काम कर रही हैं।

वहीं कुछ प्रोजेक्ट में वह ‘बिग बॉस 13’ विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी नजर आने वाली हैं। वहीं इसी बीच शहनाज अपने पिता संतोख सिंह को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आई हैं। शहनाज के पिता उनके काफी नाराज हैं। उनकी नाराजगी इस कदर है कि उन्होंने शहनाज से कभी मिलने की कसम तक खा ली है।

शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह ने हाल ही में टेलिचक्कर से बात करते हुए बेटी के लिए अपनी नाराजगी जाहिर की है।  संतोख सिंह ने बताया, ‘शहनाज गिल ने चंडीगढ़ में शूटिंग की। ये बात उन्हें मीडिया रिपोर्टों के जरिए पता चला न कि उनकी बेटी ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर बताया।

चंडीगढ़ में शहनाज की शूटिंग वहां हो रही थी जहां से घर महज 2 घंटे की दूरी पर था इसके बावजूद वह अपने ​परिवार से मिलने नहीं आईं। यही नहीं शहनाज अपने दादा से भी मिलने नहीं आईं, जिनका हाल ही में घुटने का ऑपरेशन हुआ था।’

यही नहीं शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह ने दावा किया, ‘अभिनेत्री ने अपने घर आने से साफ मना कर दिया है और कहा कि वो अपने काम में बहुत बिजी हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वह अपनी बेटी से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उनके पास मैनेजर का नंबर नहीं है। अब वास्तव में, मैंने उनसे जीवन भर के लिए कभी बात नहीं करने की शपथ ली है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button