अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत, पढ़िए पूरी खबर
नई दिल्ली,VON NEWS: भारतीय सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में फरवरी महीने के बाद से पहली बार अक्टूबर में वृद्धि दर्ज की गई है। सेवा क्षेत्र का अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण स्थान होता है। ऐसे में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में वृद्धि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए काफी सकारात्मक संकेत है।
अक्टूबर महीने से पहले लगातार सात महीने भारतीय सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में गिरावट देखी गई थी। कोरोना वायरस संबंधि प्रतिबंधों में छूट के चलते बाजार की स्थिति में सुधार आने से सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में यह वृद्धि हुई है। एक मासिक सर्वे से यह जानकारी सामने आई है।
अक्टूबर महीने में सर्विस पीएमआई 54.1 रही है। सितंबर में यह 49.8 रही थी। इस तरह भारतीय सेवा क्षेत्र का कारोबारी गतिविधि सूचकांक फरवरी के बाद से पहली बार 50.0 के अपरिवर्तन स्तर से ऊपर गया है। आईएचएस मार्किट इंडिया सर्विसेज पीएमआई के अनुसार, पीएमआई का 50 के स्तर से ऊपर रहना विस्तार को दर्शाता है। वहीं, 50 से नीचे संकुचन को दर्शाता है।