शराब पीकर पति करता था मारपीट, पढ़े पूरी खबर

पानीपत/यमुनानगर,VON NEWS: यमुनानगर के कीर्तिनगर इलाके में 19 वर्षीय महिला प्रीति ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी चार माह पहले ही उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के गांव पूरअंगद निवासी रामू से हुई थी। शादी के बाद वह यहां कीर्तिनगर कालोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। रामू अकसर शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था। जिस वजह से वह परेशान रहती थी। सोमवार रात को भी रामू ने पत्नी को पीटा था। जिसके बाद प्रीति ने फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी की मौत के बाद रामू ने भी नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की। उसके जानकार नहर से उसे लेकर आए। फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

जून में ही हुई थी शादी, रिक्शा चलाता था रामू

रामू यहां रिक्शा चलाता है। लॉकडाउन में वह गांव में गया था। जहां उसकी जून में प्रीति के साथ शादी हुई थी। लॉकडाउन में खुलने के बाद वह पत्नी को यहां लेकर आ गया। कुछ दिन तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा।

घर जाने की जिद कर रही थी प्रीति

मारपीट से परेशान होकर प्रीति घर जाने की जिद कर रही थी, लेकिन रामू उसे मना कर देता था। सोमवार रात को रामू घर पर शराब पीकर आया। इस दौरान उसकी पत्नी से घर जाने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर उसने पत्नी को पीटा था। इसके बाद वह अलग सोया हुआ था।

पड़ोसन ने खिड़की से देखा तो फंदे पर झूलती मिली प्राति

मंगलवार सुबह रामू रिक्शा लेकर चला गया। पत्नी प्रीति अंदर कमरे में थी। इस दौरान उसके पड़ोस से ही एक महिला आई, उसने खिड़की से देखा, तो पता लगा कि प्रीति ने फंदा लगा लिया है। अन्य पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे उतारा और निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया।

पति ने सिविल अस्पताल में भी किया हंगामा

जब रामू को पत्नी को मौत का पता लगा, तो वह नहर की ओर भाग गया और जान देने की कोशिश की। उसे आसपास के लोगों ने पकड़ा। इतने में अन्य स्वजन भी यहां पर पहुंच गए। उसके चाचा बबलू ने बताया कि इधर मौत हुई पड़ी है और वह मरने की कोशिश कर रहा है। सिविल अस्पताल में भी रामू ने काफी हंगामा किया। जिस पर परिवार के लोगों ने उसे पकड़कर रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button