‘बंबई में का बा’ के बाद एक बार फिर भोजपुरी गाना लेकर आ रहे हैं अभिनव सिन्हा, जानिए

नई दिल्ली,VON NEWS: भोजपुरी गानों को लेकर हमेशा लोगों के अंदर एक उत्सुकता रही है। कई किस्म के गानें लोगों को सुनने मिलते रहते हैं। हालांकि, अब इस इंडस्ट्री में बॉलीवुड फ़िल्मों के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कदम रख दिया है। कुछ दिनों पहले वह बम्बई में का बा नाम से एक भोजपुरी रैप सॉन्ग लेकर आए। इसे मनोज बाजपेयी ने अपनी आवाज़ दी। मनोज वाजपेयी पर फिल्माए गए गीत ‘बम्बई में का बा’ की सफलता के बाद एक नए गाने के साथ हाजिर हो रहे हैं।

अनुभव के नए गाने का नाम ‘बे बबुनी’ है। इस बात की जानकारी अनुभव ने ख़ुद ट्वीट कर दिया है। उन्होंने इस गाने का पोस्टर लॉन्च किया है। अनुभव ने पोस्टर को जारी करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘ई ला। एक ठे और भोजपुरी गाना। हम वादा निभाईला। परसों आइ।’ सीधे शब्दों में एक और भोजपुरी गाना आ रहा है। मैं अपना वादा निभाता हूं। परासों गानों को लॉन्च किया जाएदा।

पिछले गाने की तरह इस भी अनुभव सिन्हा अपने होम प्रोडक्शन बैनर बनारस बीट के अंडर बना रहे हैं। गाने को रिलीज़ में टीसीरीज़ का भी साथ मिल रहा है। बे बबुनी एक भोजपुरी रोमांटिक नंबपर होगा। इसे अभय वर्मा पर फ़िल्माया जाएगा। अभय वर्मा इससे पहले कई विज्ञापन का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान वूट पर रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ मर्ज़ी में भी नज़र आए थे।

एक बार फिर अनुभव सिन्हा को डॉ सागर का साथ मिला है। ‘बंबई में का बा’ के बाद ‘बे बबुनी’ को भी डॉ सागर ने ही लिखा है। अनुराग सैकिया द्वारा कंपोज़ किये गए इस गाने को विवेक हरिहरन ने अपनी आवाज़ दी है। गाना 2 नवंबर यानी आज रिलीज़ किया जाएगा। इस रोमांटिक ट्रैक में युवा जोड़ों के बीच खट्टे-मीठे झगड़े को दर्शाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button