भारत में आज से Seaplane सेवा की शुरुआत, जानिए कितना है किराया!

नई दिल्ली,VON NEWS:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात में पहली सी-प्लेन सेवा की शुरुआत करने जा रहे हैं। अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट से केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक यह सेवा उपलब्ध होगी। इस प्रकार के विमान छोटे जल निकायों व छोटी हवाईपट्टी से उड़ान भरने व लैडिंग में सक्षम होते हैं। सी-प्लेन की उड़ानें स्पाइसजेट संचालित कर रही है। इसके तहत सी-प्लेन रोजाना दो उड़ाने भरेगा।

कितना है किराया

करीब आधे घंटे की इस उड़ान के लिए यात्रियों को एक तरफ से लगभग 1,500 रुपये खर्च करने होंगे। अहमदाबाद रिवरफ्रंट से केवडिया के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और केवडिया से वापस रिवरफ्रंट का कुल किराया 3000 रुपये होगा। 30 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। इन उड़ानों के लिए 15 सीटर ट्विन ओटर 300 विमानों का इस्तेमाल होगा।

क्या है टाइमिंग

साबरमती रिवरफ्रंट से सुबह 10:15 बजे सी-प्लेन उड़ेगा और 10:45 पर केवडिया पहुंचेगा। केवडिया से वापस सी-प्लेन 11:45 पर उड़ेगा और 12:15 बजे रिवरफ्रंट पहुंचेगा। सी-प्लेन रोजाना दोपहर 12:45 पर दोबारा रिवरफ्रंट से उड़ान भरेगा और दोपहर 1:15 पर केवडिया पहुंचेगा। वहां से ये दोपहर 3:15 पर उड़ेगा और 3:45 पर वापस रिवरफ्रंट पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button