Bigg Boss 13 के कंटेस्टेंट हिन्दुस्तानी भाऊ की मां का हुआ निधन,

नई दिल्ली,VON NEWS: ‘बिग बॉस 13’ कंटेस्टेंट हिन्दुस्तानी भाऊ अपनी विवादित भाषा और बयानों की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। इस वक्त हिन्दुस्तानी भाई के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विकास पाठक उर्फ हिन्दुस्तानी भाऊ की मां का निधन हो गया है। मां के निधन से पूरा परिवार काफी सदमे में है।

हालांकि निधन किस वजह से हुआ इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन विकास की मां पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। इसकी जानकारी भी भाऊ ने ट्विटर अकाउंट के जरिए ही फैंस को दी थी, साथ ही फैंस के उनकी मां के लिए दुआ करने के लिए भी कहा था।

भाऊ ने हाल ही में ट्विटर पर मां के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो उनका माथा चूमते हुए नज़र आ रहे थे। उस फोटो से साफ पता चल रहा था कि उनका मां हॉस्पिटल में एडमिट हैं। फोटो के साथ विकास ने कैप्शन में लिखा था, ‘प्लीज़ दुआ करिए मेरी मां के लिए कि वो जल्दी ठीक हो जाएं’। विकास का ये ट्विटर अकाउंट वैरिफाइड नहीं है, लेकिन उनके सारे वीडियोज़ इसी अकाउंट पर शेयर किए जाते हैं। हालांकि कुछ विवादित वीडियोज़ की वजह से उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button