फलकनुमा में गिरफ्तार यमन राष्ट्रीय
हैदराबाद ,VON NEWS: “भारत” देश में अवैध रूप से रहने और फर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट और पहचान दस्तावेज प्राप्त करने के आरोप में एक यमन नागरिक को सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
बता दें कि, “फलकनुमा“ स्थित गुलज़ार नगर के मुबारक बिन अवध उर्फ मुबारक (30), यमन में साना शहर का मूल निवासी हैं। वह कई साल पहले यमन से शहर आया था और शहर में वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से रहने लगा था।
उसने एक वेल्डर की नौकरी भी की। मुबारक ने फर्जी तरीके से कुछ व्यक्तियों के माध्यम से पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र प्राप्त किए थे। दस्तावेजों को जमा करके, वह एक भारतीय पासपोर्ट प्राप्त करने में कामयाब रहा।
“अतिरिक्त निरीक्षक (फलकनुमा) के एस रवि ने जानकारी दी। “फलकनुमा“ पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस उन लोगों को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने मुबारक को पहचान दस्तावेज और भारतीय पासपोर्ट प्राप्त करने में मदद की थी।
यह भी पढ़े
आम आदमी पार्टी का दावा अभियान से प्रदेश में 58 हजार से अधिक लोग पार्टी से जुड़े