सीमा विवाद के बीच दशहरा पर सिक्किम जा सकते हैं राजनाथ सिंह, पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली,VON NEWS. चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरा पर सिक्किम का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान मंत्री पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के खिलाफ तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ाएंगे। उनकी यात्रा 23-24 अक्टूबर को संभावित है। इस दौरान वह कई सड़क परियोजनाओं और रणनीतिक पुलों का उद्घाटन कर सकते हैं।
हिंदू परंपरा के अनुसार सिक्किम में चीन की सीमा के पास तैनात स्थानीय इकाइयों में से एक में “शस्त्र पूजा” में भी राजनाथ सिंह हिस्सा ले सकते हैं।
इस पूजा में योद्धाओं द्वारा दशहरे में हथियारों की सालाना पूजा की जाती है।ब ता दें कि पिछले साल राजनाथ सिंह ने फ्रांस में भारत के पहले राफेल लड़ाकू विमान को प्राप्त करते हुए ऐसा किया था।
रक्षा मंत्री उन स्थानों पर भी जा सकते हैं जहां भारत ने चीन द्वारा घुसपैठ की किसी भी संभावित कोशिश को रोकने के लिए बड़ी संख्या में सैनिकों और टैंकों को तैनात किया है।