भारत में कोरोना के रिकवर मामलों की संख्या विश्‍व में सबसे ज्‍यादा,

नई दिल्‍ली,VON NEWS. देश में कोरेाना वायरस की स्‍थिति को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारत में रिकवर मामलों की संख्या 67 लाख से अधिक हो गई है। जो किसी भी देश में सबसे अधिक संख्या है। हमने अब तक 9 करोड़ 60 लाख टेस्ट किए हैं, ये विश्व की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है।

प्रति 10 लाख जनसंख्या पर भारत में मृत्यु दर 83 है, हम विश्व में सबसे कम मृत्यु दर वाले देशों में हैं। विश्व की औसत मृत्यु दर 142 है। सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज़ की गई है। 18 सितंबर को सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से अधिक थी, अब सक्रिय मामलों की संख्या 7,48,538 है।

राजेश भूषण ने कहा कि कुल ऐक्टिव केस का 64 फीसदी केवल 6 राज्यों में है। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश। देश में अभी ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की संख्या 2,65,046 है। आईसीयू बेड 77,136 हैं और कुल वेंटिलेटर बेड 39,527 है।

भारत में अबतक कोरोना वायरस के कुल 75,97,064 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 7,48,538 ऐक्टिव केस हैं जबकि 67,33,329 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हालांकि, देश में कोरोना की रफ्तार घट रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button