COVID-19 संक्रमण के मामले में भारत इटली से आगे निकला, 6 वें नंबर पर पहुंचा; देश में अब तक 2.37 लाख केस

  • देश में कोरोना संंक्रमण से 6649 मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2849 की जान गई
  • कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित पांच देश- अमेरिका, ब्राजील, रूस , स्पेन और ब्रिटेन हैं

नई दिल्ली. देश में कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख 37 हजार 060 हो गई है।  इसके साथ संख्या के लिहाज से भारत कोरोना से बुरी तरह प्रभावित रहे इटली से आगे निकल गया है।https://www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक, भारत अब छठवें जबकि इटली सातवें स्थान पर है। इन आंकड़ों की मानें तो भारत में शनिवार सुबह तक 2 लाख 36 हजार 184 मामले थे। जबकि इसी दौरान इटली में यह आंकड़ा 2 लाख 34 हजार 531 था। हालांकि, मौतों के मामले में काफी अंतर है। भारत में 6 हजार 649 जबकि इटली में 33 हजार 774 लोगों ने दम तोड़ा है।कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित पांच देश अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन और ब्रिटेन हैं।

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी शनिवार कोरोना के आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 9887 केस सामने आए। वहीं, 294 लोगों की मौत हुई। इस दौरान देश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 36 हजार 657 हो गई। इनमें 1 लाख 15 हजार 942 एक्टिव केस हैं। एक लाख 14 हजार 073 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 6642 लोगों की जान चली गई है।


 

कोरोना अपडेट्स

  •  दिल्ली में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) का एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला। दिल्ली के लोक नायक भवन स्थित मुख्यालय का यह मामला है। शुक्रवार को बिल्डिंग को सैनिटाइज किया गया है। ऑफिस आज भी यह सील रहेगा।
  • राजस्थान देश का पांचवां राज्य बन गया है, जहां कोरोना के मामले 10 हजार से ज्यादा हो गए हैं। राज्य में अब तक 218 लोगों की संक्रमण से मौतें हुईं।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख केस
5 जून 9462
4 जून 9838
3 जून 9638
2 जून 8820
31 मई 8789
30 मई 8364

 

6 राज्यों का हाल
मध्य प्रदेशयहां शुक्रवार को 234 नए मरीज सामने आए और 7 मौतें हुईं। इंदौर में 54, भोपाल में 52, नीमच में 38, खरगोन में 12, उज्जैन और सागर में 9-9 मरीज मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 8996 हो गई है, जबकि 384 लोग जान गंवा चुके हैं।

उत्तर प्रदेशयहां शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 496 नए मरीज मिले और 12 लोगों की मौत हुई। अब संक्रमितों की संख्या 9733 पहुंच गई, जबकि 5648 ठीक भी हुए। इस बीमारी से प्रदेश में 257 मरीजों की जान जा चुकी है।

MAHARASTRAयहां शुक्रवार को 2436 नए केस मिले, जबकि एक दिन में रिकॉर्ड 139 मरीजों ने जान गंवाई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 80 हजार 229 हो गई। इनमें से 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो गए। देश के कुल मरीजों के 35% सिर्फ महाराष्ट्र में हैं। अब तक 2849 मौतें हो चुकी हैं, इनमें से 31 पुलिसकर्मी थे।

राजस्थानयहां शुक्रवार को 222 संक्रमित मिले और 5 मरीजों ने दम तोड़ा। जोधपुर में 51, भरतपुर में 42, झालावाड़ में 24, पाली में 19, सीकर में 17 और जयपुर में 16 केस मिले। इस तरह राज्य में अब तक 10 हजार 84 मामले सामने आ चुके हैं।

बिहारप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4598 हो गई है। शुक्रवार को 146 नए मरीज मिले और एक की मौत हुई। अब तक 88313 सैंपल की जांच हो चुकी है। करीब 21 लाख प्रवासी मजदूर बिहार आ चुके हैं और इनमें से 11 लाख लोग क्वारैंटाइन पीरियड पूरा कर अपने घर लौट चुके हैं।

उत्‍तराखंड :-प्रदेश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या बढ़ने की अच्छी खबरें भी आने लगी हैं। प्रदेश में अभी तक कोरोना के 1217 मामले आए हैं। जिनमें 346 स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को 50 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। साथ ही 47 मरीज कोरोना से जंग जीत डिस्चार्ज हुए हैं। फ्लाइट से दून लौटे चार लोगों और महिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

देहरादून में अब राज्य में सबसे अधिक कंटेन्मेंट जोन हैं। कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या भी उत्तराखण्ड के सभी 13 जिलों में सबसे अधिक है। उत्तराखण्ड हेल्थ बुलेटिन दोपहर 2 बजे के अनुसार यह संख्या 324 है।

जहाँ पूरे उत्तराखण्ड में 43 कंटेन्मेंट जोन हैं वहीं अकेले देहरादून में 23 कंटेन्मेंट जोन हैं।

जिला प्रशासन ने इन जगहों पर कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इन्हें सीज़ कर कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया। जिसके बाद यहाँ आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया। न कोई इस क्षेत्र में जा सकता है न कोई इस क्षेत्र से बाहर आ सकता है।

देहरादून के 23 कंटेनमेंट जोन-

1- गुरूरोड, पटेलनगर
2- ईडब्ल्यूएस ब्लॉक, एमडीडीए कॉलोनी, आईएसबीटी, देहरादून
3- प्रेम बत्ता गली, संतोवाली घाटी, देहरादून
4- डांडीपुर कॉलोनी, देहरादून
5- रेसकोर्स, देहरादून
6- सर्कुलर रोड, देहरादून
7- ओम सार्थक अपार्टमेंट, सेवलांकला, देहरादून
8- ब्रह्मपुरी, पटेलनगर, देहरादून
9- कलिंगा कॉलोनी, आराघर, देहरादून
10- आदर्श नगर, लेन-नौ, जौलीग्रांट, डोईवाला
11- गली-34, शिवाजी नगर, ऋषिकेश
12- बीस बीघा, ऋषिकेश
13- वार्ड नंबर 13, ग्रामलाइन जीवनगढ़, विकासनगर
14- वार्ड-19, हरर्बटपुर
15- ग्राम फतेहपुर टांडा, डोईवाला
16- हरिपुर कलां, बस्ती वार्ड दो, मोतीचूर लाइन
17- डी ब्लॉक, सिंचाई विभाग परियोजना खंड, नगर निगम ऋषिकेश
18- बैराज कॉलोनी, सिंचाई विभाग, ऋषिकेश
19- ग्राम गढ़ीमयचक, ऋषिकेश
20- रेलवे रोड, ऋषिकेश स्थित रेलवे कॉलोनी का हिस्सा।
21- वसंत विहार, फेज-2, ट्रांसफार्मर वाली गली का हिस्सा।
22- निरंजनपुर सब्जी मंडी।
23- हरश्री नाथ गली, खुड़बुड़ा मोहल्ला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button