पंचतत्व में विलीन ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर, चुनिंदा लोगों के बीच हुआ अभिनेता का अंतिम संस्कार
कैंसर से दो साल तक लंबी लड़ाई लड़ने के बाद अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। वो 67 साल के थे। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां गुरुवार सुबह 8.45 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। करीब शाम चार बजे चंदनवाड़ी श्मशान घाट में ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के करीबी सदस्य ही मौजूद रहे। कपूर खानदान के 20 सदस्यों के अलावा पांच अन्य रिश्तेदारों को मंजूरी दी गई। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा लॉकडाउन की वजह से नहीं पहुंच पाईं। वो दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं।