COVID-19 विकासनगर में गेहूं खरीद के लिए तीन केंद्र खुले:मुन्ना सिंह चौहान
विकासनगर: गेहूं बेचने के लिए किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। विकासनगर क्षेत्र में तीन क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। किसान केंद्रों पर जाकर गेहूं बेच सकते हैं। फार्म का गन्ना अब शुगर मिल खरीदेंगी। किसान तोल केंद्र पर गन्ना बेच सकते हैं।
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने पत्रकार वार्ता में कहा कि गेहूं खरीद केंद्र न खुलने की वजह से किसान अपना गेहूं नहीं बेच पा रहे थे, यह मामला संज्ञान में आने के बाद तीन गेहूं खरीद केंद्र खोले गए हैं। किसान अब मंडी, सरकारी गोदाम व कॉपरेटिव हरबर्टपुर में बनाए गए केंद्र पर उपज बेच सकेंगे।