अर्जुन कपूर करेंगे 5 लोगों को डेट !

VON NEWS: अर्जुन कपूर वैसे तो इन दिनों मलायका अरोरा के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर ख़बरों में रहते हैं, मगर अब वो किसी और के साथ डेट पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, अर्जुन जिस मक़सद से किसी और को डेट करने के जा रहे हैं, उसके बारे में जानकर मलायका अरोरा ख़ुद उन्हें सलाम करेंगी। दरअसल, अर्जुन डेली वेज वर्कर्स की मदद के लिए एक कार्यक्रम के तहत कुछ लोगों के साथ वर्चुअल डेटिंग करेंगे।

देश में कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ जंग में हर कोई अपने स्तर से साथ दे रहा है। लॉकडाउन की वजह से सबसे बुरी मार डेली वेज वर्कर्स पर पड़ी है, जिनकी आमदनी पूरी तरह बंद हो गयी है। इनकी मदद के लिए कई लोग आगे आये हैं। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी डेली वेज वर्कर्स की लगातार सहायता कर रहे हैं। अब अर्जुन कपूर ने अनोखे अंदाज़ में डेली वेड वर्कर्स की मदद का इरादा किया है, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके दी है।

अर्जुन अपनी बहन अंशुला की एनजीओ फैन काइंड के ज़रिए डोनेशन जुटा रहे हैं। अर्जुन कहते हैं कि देश में एक वर्ग ऐसा है, जिस की आमदनी पर इस संकट की वजह से बहुत बुरा असर पड़ा है। वो अपने परिवार को बचाने के लिए जूझ रहे हैं। इनमें आपके फेवरिट चाट वाले भैया, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, कुली, धोबी, रिक्शा चलाने वाले लोग हैं। लॉकडाउन की वजह से वो बाहर जाकर आजीविका नहीं कमा सकते। फैन काइंड, गिव इंडिया और मैं, ऐसे गंभीर डेली वेज वर्कर्स के लिए नगद रुपये देकर मदद कर रहे हैं।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button