भारतीय जनता पार्टी ने किया जबरदस्त संघर्ष, देश की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक:
नई दिल्ली,VON NEWS: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी स्थापना के बाद और पहले इसके नेताओं ने सड़क से लेकर सदन तक जबरदस्त संघर्ष किया। इसी संघर्ष का नतीजा है कि आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। इस पार्टी ने राजनीति में आए उतार-चढ़ाव को बेहद करीब से देखा है। लंबे अंतराल के बाद आज ये सत्ता के उस शिखर पर है जहां पहुंचने का का सपना इसके संस्थापक डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने संजोया था। 1951 में उन्होंने इसकी नींव रखी थी, लेकिन तब इसका नाम ये ना होकर भारतीय जनसंघ हुआ करता था। इसे व्यापक रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ या आरएसएस की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। इस संगठन का मूल मकसद भारत की हिंदू संस्कृति की पहचान दुनिया से कराना है।
जनसंघ ने अपना पहला अभियान जम्मू और कश्मीर के भारत में पूर्ण विलय को लेकर छेड़ा था। उस वक्त जम्मू कश्मीर का अलग झंडा और अलग संविधान था। वहां जाने के लिए भारतीयों को परमिट लेना पड़ता था। लेकिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसका विरोध किया और 1953 में बिना परमिट लिये जम्मू कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े।
वहां पहंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया गया, जहां 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद जनसंघ का नेतृत्व दीनदयाल उपाध्याय और फिर अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के हाथों में आया। 1952 के लोकसभा चुनाव में जनसंघ को तीन सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 1967 तक जनसंघ संसद में अल्पमत में ही रहा।
1975 में प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी ने जब देश में आपातकाल लागू किया तो इसके खिलाफ जबरदस्त आंदोलन शुरू किया। जिसके चलते सत्ता पक्ष ने हजारों कार्यकर्ताओं को जेल में ठूंस दिया। इसमें जनसंघ के बड़े नेता भी शामिल थे। 1977 में आपातकाल के समापत होने के बाद आम चुनाव कराए गए। यह वो वक्त था जब कुछ छोटे दलों ने मिलकर जनता पार्टी का गठन किया, जिसमें जनसंघ भी शामिल था। इसका मूल उद्देश्य चुनावों में इंदिरा गांधी को हराना था।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: मार्च में सर्विस सेक्टर गतिविधियों में आई गिरावट!