गोरखपुर में मौसम का यू टर्न, एक दिन में 10 डिग्री नीचे आया तापमान

गोरखपुर,VON NEWS: अचानक बढ़ी गलन आभास करा रही है कि मानों पछुआ हवाओं से सूरज भी कांप उठा हो। इसके चलते अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह इस वर्ष का पहला कोल्ड डे है।

मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को भी आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ हवाएं बहेंगी। सुबह नौ बजे के बाद दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ हवाएं चलेंगी। इनकी अधिकतम गति 5 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

रविवार का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस सोमवार का अधिकतम तापमान रहा। गलन इतनी रही कि लोगों ने दिन में भी पूस की रात जैसा आभास किया है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों तक गलन इसी तरह रहेगी। बता दें कि ठंड में पूस मास का विशेष महत्व है।

जाड़े का यह सबसे ठंडा महीना माना जाता है, लेकिन पिछले दिनों निकली चटख धूप के चलते लोग ठंड का आभास ही नहीं कर पा रहे थे। स्थिति यह हो गई थी कि पिछले 11 दिनों से लोग बिना स्वेटर व हाफ जैकेट में निकलने लगे थे, लेकिन सोमवार को अचानक बढ़ी गलन से लोगों ने आभास किया कि पूस आ गया है।

पिछले पांच दिनों का न्यूनतम तापमान 

7 जनवरी- 14.6 डिग्री सेल्सियस

8 जनवरी- 14.2 डिग्री सेल्सियस

9 जनवरी- 12 डिग्री सेल्सियस

10 जनवरी – 15.4 डिग्री सेल्सियस

11 जनवरी – 12.8 डिग्री सेल्सियस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button