फ्रांस में चर्च के बाहर दो लोगों की चाकू मारकर हत्या, पढ़े पूरी खबर

पेरिस,VON NEWS: फ्रांस में एक आंतकी हमले की खबर है। फ्रांसीसी पुलिस के अनुसार दक्षिण फ्रांस के नीस शहर में कुछ लोगों पर चाकू से हमला किया गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हो गए। यह हमला चर्च के नजदीक किया गया। नीस के मेयर ने इसे एक आतंकी हमला कहा है। घटना गुरुवार सुबह की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तारी के दौरान उसके घायल होने के बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

नीस के मेयर ने हमले को आतंकवाद की घटना से जोड़कर बताया है। मेयर क्रिश्चियन एस्ट्रोसी के अनुसार हमला शहर के नोट्रे डेम चर्च में या उसके आसपास हुआ। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब फ्रांस अभी भी चेचन मूल के एक व्यक्ति द्वारा फ्रांसीसी मध्य कॉलेज के टीचर सैमुअल पैटी के इस महीने की शुरुआत में हत्या कर दी गई थी।

बता दें कि नीस, फ्रांस का वह शहर है जहां पर जुलाई 2016 में एक आतंकी ने फ्रांस के नेशनल डे के मौके पर कुछ लोगों पर ट्रक चढ़ा दिया था। उस हमले में 80 लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button