परिवहन मंत्री, प्रदीप बतरा ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा परिवहन आयुक्त कार्यालय, देहरादून में परिवहन विभाग एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कीं

  1. दिनांक 31-03-2026 को प्रदीप बत्रा परिवहन मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा परिवहन आयुक्त कार्यालय, देहरादून में परिवहन विभाग एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गई।
Screenshot

बैठक में बृजेश कुमार संत, सचिव एवं आयुक्त, परिवहन द्वारा परिवहन विभाग के कार्यकलापों का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसके अंतर्गत राजस्व प्राप्तियाँ, सड़क सुरक्षा, प्रवर्तन कार्य एवं भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। इसके अतिरिक्त सुश्री रीना जोशी, प्रबंध निदेशक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा निगम के आय-व्ययक का विवरण प्रस्तुत किया गया।

बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत  मंत्री जी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को विभाग में नवाचार एवं ए०आई० का प्रयोग करते हुए यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

मंत्री जी द्वारा आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए आने वाले तीर्थ यात्रियों को डस्टबिन बैग एवं फर्स्ट एड किट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

मंत्री जी द्वारा निर्देशित किया गया कि चालानों के सापेक्ष कम्पाउंडिंग के मामलों में वृद्धि हेतु कार्ययोजना बनाई जाए तथा आईटी का उपयोग कर चालान भुगतान हेतु क्यूआर कोड/यूपीआई एवं अन्य माध्यमों से चालानों का भुगतान आम जनता के लिए सुगम किया जाए, ताकि पेंडिंग चालानों का समयबद्ध निस्तारण किया जा सके और प्रशमन शुल्क से प्राप्त राजस्व में वृद्धि की जा सके।

मंत्री जी द्वारा इंगित किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु मुख्य मार्गों पर ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों की न केवल वैज्ञानिक दृष्टि से मैपिंग की जाए, बल्कि विभाग यह सुनिश्चित करे कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सुधारकरण का कार्य मानकों के अनुसार, समयानुसार एवं राज्य कार्ययोजना के अनुरूप हो।

राज्य के ऐसे बॉर्डर जहां वाहनों का आवागमन अधिक होता है, वहां टास्कफोर्स हेतु 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु चेकपोस्टों/कक्षों का उच्चीकरण किया जाए, जहां न केवल यात्रियों के लिए अच्छी सेवाएं जैसे—विश्राम कक्ष, इंटरनेट कनेक्टिविटी, टॉयलेट, पानी की सुविधा उपलब्ध हो तथा सूचना केंद्र की स्थापना हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए।

Screenshot

मंत्री जी द्वारा परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आम जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए दुर्गम मार्गों पर छोटी बसें, जैसे कि टेम्पो ट्रैवलर का रियायती दर पर संचालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, ऐसे मार्ग जो लाभकारी हों वहां पर उच्चीकृत ए०सी० बसों का संचालन अन्य राज्यों के परिवहन निगम से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

मंत्री जी द्वारा परिवहन निगम की ऐसी महत्वपूर्ण भूमि की मैपिंग करने तथा अधिकारियों द्वारा एक माह के भीतर कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, जिससे उक्त भूमि को विकसित कर न केवल आम जनता की सुविधा हेतु बहुउपयोगी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा सके, बल्कि परिवहन निगम हेतु आय के नए स्रोत भी उत्पन्न किए जा सकें।

  1. बैठक में बृजेश कुमार संत, सचिव एवं आयुक्त, परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड शासन, रीना जोशी, अपर सचिव एवं प्रबंध निदेशक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम, ललित कुमार सिंह, अपर परिवहन आयुक्त, राजीव कुमार मेहरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त, दिनेश चन्द्र पाठोई, सुनील शर्मा, शैलेश तिवारी, उप परिवहन आयुक्त, डॉ० अनीता चमोला, संदीप सैनी, संभागीय परिवहन अधिकारी, देहरादून के अतिरिक्त परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button