पूरे देश में कल 8 करोड़ व्यापारी करेंगे हड़ताल, बाजार बंद के साथ होगा चक्का जाम!

नई दिल्ली,VON NEWS: देश भर में जारी किसान आंदोलन के बीच कल पूरे देश में भारत बंद किया जाएगा। देशभर के 8 करोड़ से अधिक व्यापारी 26 फरवरी को होने वाले भारत बंद में शामिल होंगे। देश के आठ करोड़ व्यापारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है। इसी के साथ ट्रांसपोर्टरों के संगठन ने भी इसी दिन ‘चक्का जाम’ का ऐलान किया है।

किस मांग को लेकर हैं भारत बंद ?

जीएसटी(GST) व्यवस्था को सरल बनाने की मांग को लेकर व्यापारियों के शीर्ष संगठन द कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स(कैट) ने 26 फरवरी को भारत बंद का आह्वान (Bharat Bandh 2021) किया है। इसी के साथ सड़क परिवहन क्षेत्र की सर्वोच्च संस्था ऑल इंडिया ट्रांसपोटर्स वेलफेयर एसोसिएशन (AITWA) ने कैट के समर्थन में इसी दिन ‘चक्का जाम’ का ऐलान किया है। इसकी वजह से 26 फरवरी को सभी व्यावसायिक बाजार बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button