नौकरी के झांसे में यूं फंसी महिला, 3 महीने तक बंधक पढ़े पूरा मामला

पानीपत/अंबाला,VON NEWS: पति से अलग रहकर नौकरी तलाश कर रही महिला को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। तीन महीने तक इस महिला का बंधक बनाकर रखा।

किसी तरह महिला ने अपनी बहन से संपर्क कियाजिसके बाद उसकी बहन ने पुलिस की मदद से उसे छुड़ाया। इस संबंध में पुलिस मंदीपरानीसोनिया का नाम आया हैजिस पर केस दर्ज हुआ है। इनका पुलिस रिमांड लिया गया हैजबकि उनसे पूछताछ की जा रही है।

अंबाला कैंट की रहने वाली एक महिला की शादी फतेहाबाद में हुई थी। उसका पति से विवाद चल रहा थाजिसके कारण वह अंबाला कैंट में रहने लगी।

इसी दौरान उसकी पति से दोबारा बातचीत होने लगीजिस पर परिजनों ने भी एतराज जताया। इसी के चलते वह अंबाला शहर माडल टाउन में रहने लगी। इसी दौरान वह सोनिया नामक महिला के संपर्क में आईजिसने जंडली की महिला रानी से मिलवाया। बस यहीं से शातिरों ने महिला को बहला फुसलाकर अपने पास रख लिया।

इसके बाद महिला को जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। महिला ने इस दौरान निकलने की कोशिश कीलेकिन उसे पहरे में रखा जाता और किसी से बात तक करने नहीं दी जाती। इसी दौरान महिला ने किसी तरह मोबाइल से अपनी बहन से संपर्क साधा और सारी बात बताई।

उसकी बहन सेक्टर नौ अंबाला शहर थाना में पुलिस को सारी बात बताई। इस पर पुलिस ने जंडली में उक्त मकान पर छापा मारा और दो महिलाओं समेत तीन को गिरफ्तार किया है। महिला का मेडिकल कराया गया हैजबकि कोर्ट के सामने बयान भी दर्ज कराए गए हैं। थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि नियम अनुसार कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button