पूरे उत्तर भारत में अगले तीन दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, घने कोहरे के साथ ठंड रहेगी बरकरार!
VON NEWS: उत्तर भारत में मौसम की भविष्यवाणी कर दी गई है। कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा साथ ही ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। आज दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में सुबह कोहरा छाया दिखा। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 5 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम की जानकारी के मुताबिक, उत्तर भारत में अभी सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। कई इलाकों में सर्द हवाएं चलती रहेंगी। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तर भारत और मध्य भारत के कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक खुष्क हवाओं का दौर चलेगा।
देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हो गई। आीएसबीटी और सिविल लाइंस इलाकों में घना कोहरा छाया दिखा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अभी तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस है। फिलहाल दिल्ली एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक, पहाड़ों पर जब भारी बर्फबारी होती है और उसके बाद लंबे समय के लिए मौसम साफ हो जाता है। इसका सीधा असर उत्तर दिशा पर पड़ता है। बर्फीली हवाएं लगातार उत्तर और मध्य भारत तक अपना असर दिखा रही हैं। जिससे न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, 28 जनवरी को ही मौसम विभाग ने भविष्यवाणी कर दी थी कि उत्तर भारत में अगले 3 से 4 दिनों तक सर्द हवाओं के साथ कोहरा छाएगा।