अमेरिका के उत्तरपूर्वी राज्यों में बर्फिले तूफान का कहर ; पांच की मौत, जानिए पूरा मामला
VON NEWS: अमेरिका के उत्तरपूर्वी राज्यों में बर्फिले तूफान से इस हफ्ते पांच लोगों की मौत हो गई। देश में मौसम का हाल बताने वाले एक चैनल ने इसकी जानकारी दी है। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यहां बिजली काट दी गई। इसके चलते गुरुवार की सुबह 70 हजार से ज्यादा लोग बगैर बिजली के रहे। मध्य-अटलांटिक क्षेत्र में सैकड़ों गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।
इस बीच, मैरीलैंड के बीडब्लूआइ मार्शल एयरपोर्ट पर स्पिरिट एयरलाइंस की फ्लाइट सुरक्षित उतरने के बाद रनवे पर फिसल गई। हालांकि, विमान में सवार लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ। विमान में 111 लोग सवार थे। डब्ल्यूबीएफएफ-टीवी ने इसकी जानकारी दी है। न्यूयॉर्क में बर्फिले तूफान के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार को गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने इसकी जानकारी दी।
कि न्यूयॉर्क में बर्फिले तूफान के चलते सैकड़ों उड़ान को रद कर दिया गया है। क्यूमो के अनुसार न्यूयॉर्क में इसके चलते 600 वाहन दुर्घटनाएं हुई हैं। भारी बर्फबारी के कारण से हजार अधिक उड़ानें रद कर दी गई हैं। इनमें मैनहट्टन द्वीप के आसपास के तीन प्रमुख हवाईअड्डों पर आने और जाने वाले 500 विमान शामिल हैं। एविएशन सॉफ्टवेयर एंड डेटा सर्विसेज कंपनी फ्लाइटवेयर ने इसकी जानकारी दी है।
क्योमो के अनुसार, न्यूयॉर्क में नेवार्क वैली, बिंघमटन और वेस्टल जैसी जगहों पर 40 इंच से अधिक बर्फबारी हुई। हालांकि, न्यूयॉर्क शहर में कुल मिलाकर शुरुआती अनुमान से कम बर्फबारी हुई है। न्यूयॉर्क शहर के मेयर बिल डे ब्लासियो द्वारा गुरुवार सुबह एक प्रेस वार्ता के अनुसार, शहर के बाकी हिस्सों में पांच से आठ इंच बर्फबारी हुई है।
ब्रोंक्स में लगभग 11 इंच बर्फबारी हुई है। न्यूयॉर्क में स्कूल गुरुवार को बंद कर दिए गए और शुक्रवार को ये फिर खुलेंगे। न्यूयॉर्क के अलावा इस बर्फिले तूफान ने उत्तरी पेंसिल्वेनिया के कई स्थानों को प्रभावित किया है। स्टेट कॉलेज, पेंसिल्वेनिया में लगभग 18 वर्षों में यह सबसे भारी बर्फबारी था।