दिसंबर माह में दो साल बाद शिमला में हुई बर्फबारी, जानिए

VON NEWS: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिसंबर माह में दो साल बाद शिमला में बर्फ गिरी है। बर्फ बारी के बाद शिमला में सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सैलानी बर्फ में जमकर मस्ती कर रहे हैं।

वहीं कई मैदानी क्षेत्र भी बर्फबारी से सफेद हो गए हैं। शिमला, मंडी, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और लाहौल में रविवार रात से बर्फबारी हो रही है।

अन्य स्थानों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में कई सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज भी बारिश-बर्फबारी जारी रहने का पूर्वानुमान है।

मंगलवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। तीन जनवरी तक धूप खिली रहेगी। 29 से 31 जनवरी तक मैदानों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

ताजा बर्फबारी के बाद अपर शिमला के लिए यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। ढली से अपर शिमला के लिए आवाजाही बंद है। कई इलाकों में बिजली भी गुल है। एचआरटीसी और कई प्राइवेट बसें अपर शिमला में फंस गई है। बर्फ को हटाने का काम भी शुरू हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button