फर्रुखाबाद में एक परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी

फर्रुखाबाद,VON NEWS: कमालगंज के गदनपुर देवराजपुर गांव में घर में घुसकर पति, पत्नी और बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई, जबकि हमले में वृद्ध मां और दूसरा पुत्र गंभीर घायल हो गया, वहीं एक पुत्र लापता है। वारदात के पीछे उसके साढ़ू के होने की बात कही जा रही है, वह फरार है। पुलिस ने उसकी पत्नी और पुत्रवधू को हिरासत में लिया तो साढ़ू का बेटा कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया। इसपर पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है।

शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे 42 वर्षीय पप्पू जाटव अपने परिवार समेत घर पर थे। उनकी 35 वर्षीय पत्नी सुलोचना खाना बनाने जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोग घर में कुल्हाड़ी, गड़ासा लेकर घुस आए और पप्पू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बचाने आई सुलोचना पर भी प्रहार किए। दोनों खून से लथपथ होकर गिर गए। हमलावरों ने पुत्रों 12 वर्षीय विवेक, 10 वर्षीय रजत और सात वर्षीय अतुल और पप्पू की मां 65 वर्षीय तारावती पर भी हमला बोल दिया। अतुल घायल होकर वहीं गिर गया। विवेक और रजत घर से भाग निकले। विवेक घर से कुछ दूर खेत में मौजूद पड़ोसी महिला के पास छिप गया। रजत लापता है। गांव के लोग जब तक पहुंचे तब तक पप्पू, सुलोचना और अतुल ने दम तोड़ दिया।

जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो विवेक घायल अवस्था में मिला। रजत का पता नहीं चला। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने भी पहुंचकर मामले की छानबीन की। घायल तारावती ने बताया कि गांव में ही पप्पू का साढ़ू अजुर्न जाटव भी रहता है। उसकी लड़की चार महीने पहले लापता हो गई थी। उसे शक था कि पुत्री पप्पू का बड़ा पुत्र दुर्वेश ले गया है। इसी रंजिश में साढूू ने साथियों के साथ मिल घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने अर्जुन की पत्नी और पुत्रवधू को हिरासत में ले लिया है। हमले में आरोपित अर्जुन जाटव का पुत्र अवनीश कुल्हाड़ी समेत कमालगंज थाने पहुंचा तो हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़े

हाई हील्स पहनने से गर्भवती होने में आएगी परेशानी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button