पुलिस ने महिला को कच्ची शराब बेचते हुए पकड़ा,जानिए पूरा मामला

लालकुआं (नैनीताल)VON NEWS : बिन्दुखत्ता में पुलिस ने अवैध रूप से कच्ची शराब बेच रही महिला को गिरफ्तार क्या है। महिला के पास से 84 पाउच कच्ची शराब भी बरामद की है। शराब की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बिन्दुखत्ता चौकी इंचार्ज संजय बृजवाल के नेतृत्व में पुलिस बल ने बिन्दुखत्ता क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान तिवारी नगर प्रथम गबदा निवासी महिला मंजू देवी पत्नी खड़क को उसके घर से कच्ची शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला के  पास से 84 पाउच लगभग 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रभारी निरीक्षक लालकुआँ द्वारा बताया गया कि नशे की थाना स्तर पर नशे की तस्करी के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज बिन्दुखत्ता संजय बृजवाल, आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी दयाल नाथ, महिला आरक्षी उमा टम्टा सम्मिलित थे।

पुलिस को शक न हो इसलिए महिलाओं को आगे कर करते है बिक्री

बिन्दुखत्ता समेत कई क्षेत्रों शराब तस्कर महिलाओं को आगे कर शराब तस्करी कर रहे हैं। जिसकारण पुलिस भी महिलाओं को पकड़ने में हिचकती थी। यही कारण है कि शराब तस्करी रुकने का नाम नही ले रहा है। बिन्दुखत्ता चौकी इंचार्ज संजय बृजवाल द्वारा महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार करने पर क्षेत्रवासियों ने सराहनीय की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button