रजनीकांत को पीएम नरेंद्र मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई,
नई दिल्ली,VON NEWS: भारत के सबसे बड़ी सुपरस्टार रजनीकांत का आज जन्मदिन हैl सुबह से ही उनके फैंस लगातार उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैंl अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी थलाइवा रजनीकांत को जन्मदिन पर बधाई दी हैl रजनीकांत के फैंस उनकी पूजा करते हैंl प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत के लिए एक खास मैसेज शेयर किया हैl
नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है, ‘प्यारे रजनीकांत जी, आपको जन्मदिन की ढेरों बधाईl आपका जीवन लंबा और स्वास्थ्यवर्धक होl’ दरअसल रजनीकांत का सिनेमा प्रेमियों में ही नहीं बल्कि राजनीति में भी प्रभाव हैl
हाल ही में उन्होंने घोषणा की है कि वह जल्द अपनी पार्टी लांच करने वाले हैं और उनकी पार्टी 2021 का चुनाव भी लड़ेगीl रजनीकांत के जन्मदिन पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने उन्हें बधाई दी हैl इसमें फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हैl
वही ए. आर. रहमान ने सोशल मीडिया पर रजनीकांत की कई तस्वीरों की बनी एक तस्वीर शेयर की हैl इसमें रजनीकांत कई फिल्मों के लुक और अवतार में नजर आ रहे हैंl गौरतलब है कि रजनीकांत बॉलीवुड के कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैंl इसके अलावा वह दक्षिण की फिल्मों के सबसे बड़े कलाकार माने जाते हैंl रजनीकांत का यह 70 वां जन्मदिन हैl
रजनीकांत अगली बार सिरुथाई शिवा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘अन्नाथे’ में नजर आएंगे। फिल्म एक ग्रामीण ड्रामा होगी और इसमें चार महिला लीड होंगी। कीर्ति सुरेश, नयनतारा, खुशबू सुंदर और मीनाl सभी फिल्म में रजनीकांत के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगी।
इस फिल्म में प्रकाश की भी अहम भूमिका है, जबकि सोरी और सतीश अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जब COVID-19 के लिए लॉकडाउन लगाया गया था तब फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में चल रही थी अब यह आशा जताई जा रही है कि फिल्म की शूटिंग इसी महीने शुरू होगी और रजनीकांत जनवरी में सेट पर होंगे।