इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के लोग जुडऩे लगे गीता महोत्सव से, पढ़िए पूरी खबर
पानीपत/कुरुक्षेत्र,VON NEWS: इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में भी रेडियो पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का प्रसारण किया जाएगा। यहां के हजारों के पास गीता महोत्सव का संदेश लंदन के लाइको रेडियो के माध्यम से पहुंचाया गया है।
राज्यपाल की सचिव एवं केडीबी सदस्य सचिव जी अनुपमा लाइको रेडियो पर कुरुक्षेत्र से लाइव साक्षात्कार दिया। 10 मिनट के साक्षात्कार में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 के तमाम कार्यक्रमों के साथ महोत्सव के साथ वर्चुअल माध्यम से जुडऩे की भी अपील की। अहम पहलू यह भी है कि महोत्सव के संदेश को रेडियो के जरिये आस्ट्रेलिया के लोगों तक भी पहुंचाया जाएगा।
यह साक्षात्कार भारतीय मूल के रवि शर्मा ने लिया गया। साक्षात्कार में केडीबी की सदस्य सचिव ने इंग्लैंड के साथ-साथ दुनियाभर के लाइका रेडियो के श्रोताओं को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 के साथ 17 से 25 दिसंबर तक वर्चुअल माध्यम से जुडऩे की बात कही। उन्होंने कहा कि इसका आगाज विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मसरोवर के तट पर पुरुषोतमपुरा बाग में होने वाले गीता यज्ञ से होगा। यज्ञ 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे किया जाएगा। इसके साथ ब्रह्मसरोवर पर सायं 5:30 बजे महाआरती की जाएगी
वैश्विक गीता पाठ में गूंजेंगे श्लोक
महोत्सव के अंतिम दिन 25 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पुरुषोतमपुरा बाग से ऑनलाइन प्रणाली से वैश्विक गीता पाठ किया जाएगा। सायं 6 बजे ब्रह्मसरोवर व 48 कोस कुरुक्षेत्र के तीर्थों पर दीपोत्सव किया जाएगा। वैश्विक गीता पाठ के साथ भी तमाम लोगों को जुडऩे की अपील की है।राज्यपाल की सचिव एवं केडीबी सदस्य सचिव जी अनुपमा इसके साथ महाआरती में शामिल हुई। उन्होंने इसकी तैयारियों का भी जायजा लिया।