अब हरियाणा में बनेगी बर्ड फ्लू की वैक्सीन, पढ़े पूरी खबर

VON NEWS: बर्ड फ्लू से जूझ रहे हरियाणा के पोल्ट्री फार्म संचालकों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा में पहली बार बर्ड फ्लू की वैक्सीन तैयार की जाएगी। हिसार की एक कंपनी इंडोवेक्स ने इस पर शोध शुरू कर दिया है। जल्द ही कंपनी इस वैक्सीन का उत्पादन हिसार में शुरू कर देगी।

वर्तमान में मुर्गियों और पक्षियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए हरियाणा में गुजरात से वैक्सीन मंगवाई जा रही है। पोल्ट्री फार्म संचालक मुर्गियों को बचाने के लिए वर्तमान में इसी वैक्सीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। हिसार में इंडोवेक्स कंपनी की वैक्सीन बनने के लिए बाद प्रदेश में इसी का इस्तेमाल किया जाएगा।

बर्ड फ्लू से अब तक हरियाणा के पंचकूला में पांच लाख से ज्यादा मुर्गियों की मौत हो चुकी है। पचास हजार से ज्यादा मुर्गियों को मारा गया है। ऐसी स्थिति में बर्ड फ्लू की वैक्सीन पोल्ट्री फार्म संचालकों को काफी राहत दे रही है। फूड एंड ड्रग विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वैक्सीन के लिए गुजरात की एक कंपनी से संपर्क साधा गया था। इसके बाद वहां से वैक्सीन आनी शुरू हो चुकी है।

विभाग के अनुसार वैक्सीन सिर्फ स्वस्थ पक्षी या मुर्गी को ही लगनी है। जो पक्षी फ्लू की चपेट में आ चुका है, उसको वैक्सीन नहीं दी जानी है क्योंकि उस पर इसका असर नहीं होना है। एक पक्षी को एक इंजेक्शन लगाना होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button