जम्मू कश्मीर में नहीं जाएगी किसी की जमीन और नौकरी

कठुआ, VON NEWS: अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में न तो किसी की जमीन जाएगी और न ही नौकरी। अगर किसी ने ऐसा सोचा है तो उसे दिल और दिमाग से निकाल दें। यह बात केंद्र शासित प्रदेश के उप राज्यपाल जीसी मुर्मू ने कठुआ में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के उपरांत कही। उपराज्यपाल शनिवार को कठुआ जिले के दौरे पर थे।

केंद्र शासित प्रदेश के उप राज्यपाल जीसी मुर्मू ने बैठक में चर्चा के दौरान माना कि अगर निकाय एवं पंचायती राज एक्ट के 74वें संशोधन लागू होंगे तो इसके ज्यादा लाभ मिलेंगे। उन्होंने लोगों को बिजली, पानी, सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि अधिकारी पहले इसी पर फोकस करें। उप राज्यपाल जीसी मुर्मू ने जिला में बनने वाले पहले हाईवे विलेज में ट्रामा सेंटर निर्माण को भी यकीनी बनाने को कहा। वहीं, जिला में उद्योगों के पैदा होने वाले प्रदूषण के नियंत्रित करने और वहां पर सीवरेज एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के प्रावधान पर भी जोर दिया। इसके अलावा 3500 कनाल में बन रहे सिडको इंड्रस्टीयल कांप्लेक्स में रोजगार की संभावना वाले फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग यूनिट स्थापित करने को कहा। केंद्र शासित प्रदेश के उप राज्यपाल जीसी मुर्मू ने जीएमसी के एसोसिएट अस्पताल में आइसीयू वार्ड और इमरजेंसी ऑपरेशन थियेटर का भी उद्घाटन किया।

उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन बायोटेक पार्क का निरीक्षण करने के साथ हाईवे प्राधिकरण की नई परियोजनाओं की भी जानकारी हासिल की। उपराज्यपाल मुर्मू के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर बिगड़े मौसम ने भी विघ्न डाला। इस कारण उपराज्यपाल चॉपर से कठुआ तक नहीं पहुंए पाए। रातभर से जारी बारिश जब नहीं थमी तो उपराज्यपाल जीसी मुर्मू का काफिला सड़क मार्ग से होते हुए जम्मू से कठुआ जा पहुंचा। उपराज्यपाल मुर्मू के दौरे को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई। हर वाहनों की सूक्ष्मता से जांच पड़ताल के बाद ही उन्हें कठुआ से जम्मू की ओर बढ़ने की अनुमति दी जा रही थी।

यह भी पढ़े

प्री काउंसलिंग के जरिए जेनेटिक रोगों पर लगाया जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button