दिल्ली में आज ठंड से मामूली राहत, हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी, जानें

नई दिल्ली,VON NEWS: देश में आज सुबह के वक्त धना कोहरा दर्ज किया गया है। इस कोहरे के चलते कई इलाकों में विजिबिलिटी भी कम दर्ज की गई है। उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, यूपी सहित राजधानी दिल्ली में देर सुबह तक कोहरा रहा, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी

वहीं पिछले कई दिनों से हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते कई रास्ते जाम भी गो गए हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग -5 किन्नौर से काजा तक भूस्खलन के कारण किन्नौर जिले के नाको के पास मलिंग-नाला में कल रात से रास्त बंद है

मौसम विभाग के मुताबिक,नार्थ वेस्ट और सेंट्रल इंडिया में 4-6 डिग्री तापमान इजाफा हुआ है। ऐसे में आज ठंड से लोगों को मामुली राहत मिली है। सुबह आठ बजे तक दिल्ली के सफदरजंग में 11.4 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

बीते दिन दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में हुई बारिश से लोगों का खासा परेशानी आई। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड और बढ़ेगी। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल, और जम्मू कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। रिपोर्ट के मानें तो आने वाले कुछ दिन तक पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होगी, जिसके चलते उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में ठंड बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button