सर्दी में जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो सफेद प्याज खाएं, जानिए फायदे

नई दिल्ली,VON NEWS: प्याज हमारे खाने का अहम हिस्सा है। प्याज ना सिर्फ हमारे खाने का स्वाद बढ़ाती हैं बल्कि हमारी सेहत के लिए भी उपयोगी है। प्याज में भी सफेद प्याज की बात करें तो वो सेहत का ख़ज़ाना है। सफेद प्याज ना सिर्फ इंसान की आयु बढ़ाती बल्कि ये कई गंभीर बीमारियों का इलाज भी करती है।

सफेद प्याज में पानी की प्रचुर मात्रा होती है सर्दी-गर्मी इसे खाने से बॉडी में पानी की कमी पूरी होती है। गर्म तासीर की ये प्याज आपको सर्दी जुकाम से बचाती है। सफेद प्याज बॉडी में खून की कमी पूरी करने के साथ ही हड्डियों के रोगों से भी छुटकारा दिलाती है । दिल के रोगों से लेकर ब्लड प्रेशर तक को कंट्रोल करती है सफेद प्याज। आइए जानते हैं सफेद प्याज खाने के बेहतरीन फायदो के बारे में।

पथरी से निजात दिलाती है सफेद प्याज:

अगर आपको पथरी की शिकायत है तो आप सफेद प्याज का सेवन करना शुरू कर दें। सफेद प्याज का रस पथरी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सुबह खाली पेट प्याज का रस पीने से पथरी के दर्द और पथरी से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है

एनिया दूर करती है:

सफेद प्याज का सेवन करेंगे तो अनिमिया से महफूज रहेंगे। ये प्याज महिलाओं के लिए बेहद मुफीद है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को चाहिए कि इस प्याज का सेवन करें।

पुरूषों में स्पर्म क्वालिटी बढ़ाती है:

अगर पुरूषों को किसी भी तरह की सेक्सुअल परेशानी है या फिर स्पर्म नहीं बनता तो सफेद प्याज का सेवन करें। सफेद प्याज का रस, अदरक का रस, शहद और घी मिलाकर इस पेस्ट को 21 दिनों तक लगातार सुबह-शाम पिएं, आपको फर्क साफ नज़र आएगा।

गले की खराश दूर करता है:

सर्दी में गले में खराश रहती है तो सफेद प्याज का इस्तेमाल करें। इसके सेवन से गले की खराश, सर्दी या कफ से निजात मिलेगी। गुड़ या शहद के साथ सफेद प्याज का रस लेने आपको जल्दी राहत मिलेगी।

शुगर कंट्रोल करती है सफेद प्याज:

शुगर के मरीजों के लिए प्याज बेहद मुफीद है। प्याज खाने से शरीर में इंसुलिन बनाता है, इसलिए शुगर के मरीजों को नियमित रूप से हर दिन इसे खाना चाहिए।

दिल की सेहत का ख्याल रखती है:

सफेद प्याज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है। इसमें पाया जाने वाला मिथाइल सल्फाइड और एमीनो एसिड कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करता है, इस तरह आप दिल के रोगों से बच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button