बाबा दीप सिंह के जन्मदिवस पर उमड़ी ऐतिहासिक भीड़..
VON NEWS: श्रीगंगानगर, 27 जनवरी। शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिहाड़े के अवसर पर बुधवार रात्रि को पदमपुर रोड स्थित गुरूद्वारा धन धन बाबा दीप सिंह जी शहीद में महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया, जिसमें ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी। समागम की समाप्ति का समय रात्रि 10 बजे निर्धारित किया गया था, लेकिन समागम रात एक बजे तक चला। इससे पहले सुबह चार बजे से लेकर दिनभर अलग-अलग व्यंजनों की लंगर सेवा चली।
समागम में हजूरी रागी सचखंड श्री दरबार साहिब के भाई सतिन्द्रबीर सिंह, अखंड कीर्तनी जत्था लुधियाना से भाई सतेन्द्रपाल सिह, गुरूद्वारा धन धन बाबा दीप सिंह के हजूरी रागी भाई दलीप सिंह धूरी व भाई भूपेन्द्र सिंह कमल ने कथा-कीर्तन से संगत को निहाल किया। समागम शाम 7 बजे शुरू हुआ, लेकिन संगत के पहुंचने का सिलसिला शाम चार बजे ही शुरू हो गया।
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय के अलावा आस-पास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में संगत समागम में पहुंची, जिसके चलते पदमपुर रोड पर कई बार जाम की स्थिति बन गई, जिस पर सेवादारों ने समय-समय पर यातायात व्यवस्था को बहाल किया। इस अवसर पर सतनाम सिंह लाडा व हरप्रीत सिंह भाटिया बबलू द्वारा गांव 11 जी हार्निया में गुरू ग्रंथ साहिब जी के पवन स्वरूपों को आदर-सत्कार के साथ तख्त श्री दमदमा साहिब में सुशोभित करवाने में ग्रिफ्तार हुए एक नूर खालसा फौज के प्रधान शिवचरण सिंह बुगलेयांवाली व सिख स्टूडेंट्स फैडरेशन राजस्थान के लवप्रीत सिंह बराड़ को सरोपा व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा लगातार एक माह तक शहर में दूध, बिस्कुट-ब्रेड आदि वितरण की सेवा करने वाले सिख स्टूडैंट फैडरेशन के सेवादार कुलविंदर सिंह राजू,गुरप्रीत सिंह सिधू,अमरीक सिंह मल्ली,बलजिंदर कौर,हरमन सिंह,गुरमन कौर,जपजोत सिंह,जयप्रकाश मील,जसविंदर सिंह गोंडर, सुखदेव सिंह पंछी,इस्माइल व शहीदी सेवक जत्थे के जसविंदर सिंह,लखविन्दर सिंह,कुलदीप सिंह,सेवक साउंड व सागर आर्ट के लखविन्दर सिंह,गुरवीर सिंह बराड़,12 जी,हरजिंदर सिंह 11 जी,बाबा जगविंदर सिंह जग्गा सहित अन्य सेवादारों को भी सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
समागम के समापन पर भव्य आतिशबाजी की गई। समागम में जत्थेदार बाबा बलवीर सिंह मुखी मिसल बाबा सुखा सिंह बाबा महताब सिंह भी अपने घुड़सवारों के साथ पहुंचे। भव्य आतिशबाजी के बाद घुड़सवारों ने करतब दिखाए, जिसको देखकर हर कोई दंग रह गया। इस अवसर पर गतके का भी प्रदर्शन किया गया। लोग भी आयोजन को अपने मोबाइलों में कैद करने पर विवश हो उठे। समागम का भुच्चो चैनल पर आर जे 13 you tube चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया।