प्रियंका की ये लेटेस्ट तस्वीरें देखी हैं आपने?

नई दिल्ली,VON NEWS: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। कई लोग उन्हें फैशन के लिए फॉलो करते हैं और वो कई ब्यूटी-फैशन ब्रांड से भी जुडी हुई हैं। वैसे अभी प्रियंका चोपड़ा एक फैशन ट्यूर के लिए भारत आई हुई हैं और इस फैशन शो से पहले उन्होंने अपना नया लुक फैंस के साथ शेयर किया है। इस लुक में प्रियंका काफी खुबसूरत लग रही हैं।

मुंबई में हो रहे इस फैशन शो में प्रियंका ने रैंप वॉक भी किया और उन्होंने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान प्रियंका ब्लैक आउटफिट में नजर आईं और उन्होंने हाइ बन, हिल्स, इयररिंग्स के साथ अपना लुक पूरा किया हुआ था। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए फैशन शो के बारे में भी बताया है।

प्रियंका  की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। लग रहा है कि मुंबई में आने के दौरान उन्होंने कैटरीना कैफ से भी मुलाकात की थी। कैटरीना कैफ ने प्रियंका के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो कैटरीना कैफ के ब्यूटी ब्रांड को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं।
Priyanka Chopra Photos: प्रियंका की ये लेटेस्ट तस्वीरें देखी हैं आपने? लग रही हैं काफी हॉट

प्रियंका  चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म द स्काई इस पिंक में नजर आई थीं। माना जा रहा है कि वो जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान करने वाली हैं।

यह भी पढ़े

महिला टी-20 वर्ल्ड कप: भारत- बांग्लादेश के बीच दूसरे लीग का मुकाबला आज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button