सरकार ने CoWIN ऐप को ना डाउनलोड करने की दी चेतावनी, जानिए वजह
नई दिल्ली,VON NEWS: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की तरफ से Co-WIN ऐप को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मंत्री ने बताया कि Google Play स्टोर पर मौजूद CoWIN ऐप को डाउनलोड ना करें, क्योंकि यह फर्जी Cowin ऐप्स है, जो आपकी पर्सनल जानकारी को चोरी कर सकता है। सरकार ने साफ किया कि उनकी तरफ से फिलहाल कोई ऑफिशियल CoWIN ऐप नहीं लॉन्च किया गया है। ऐसे में किसी भी Cowin ऐप को ना डाउनलोड करें। नही तो काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। डॉ. हर्षवर्धन ने यह जानकारी ट्वीटर के माध्यम से दी।
जल्द किया जाएगा CoWIN ऐप को लॉन्च
बता दें कि कोविड-19 वैक्सीन के लिए सभी को CoWIN ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। सरकार जल्द CoWIN ऐप को लॉन्च करेगी। हालांकि अभी कोई भी Cowin ऐप लॉन्च नही किया गया है। सरकार के मुताबिक, 13 जनवरी से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार की तरफ से वैक्सीनेशन के पूरे प्रोसेस की जानकारी दे दी गई है। इस ऐप के जरिए कोविड-19 वैक्सीन के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। CoWIN ऐप गूगल प्ले स्टोर पर बिल्कुल मुफ्त होगा।
Co-WIN का पूरा नाम कोविड-19 वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क है। यह eVIN (इलेक्ट्रॉनिक्स वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क) का अपग्रेडेड वर्जन है। इसे Google Play से इंस्टॉल किया जा सकेगा। CoWIN ऐप 12 भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। कोविड-19 वैक्सीन की ट्रैकिंग और रजिस्ट्रेशन के लिए CoWin ऐप को 5 हिस्सों में डिवाइड किया गया है। यह एडमिनिस्ट्रेटर, रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन, बेनिफिशियरी, एक्नॉलेजमेंट और रिपोर्ट हैं। यूजर रजिस्ट्रेशन डेटा के ऐप पर उपलब्ध होने के बाद यूजर्स को जानकारी दी जाएगी, कि वो किस लोकल अथॉरिटी में कोविड-19 वैक्सीन लगवा सकते हैं।
वैक्सीन के लिए यूजर को सबसे पहले ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद वेरिफिकेशन और एक्नॉलेजमेंट को ई-सर्टिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा। कोविड-19 वैक्सीनेशन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्कर का वैक्सीनेशन होगा। इसमें हेल्थ केयर से जुड़े लोग शामिल होंगे। दूसरे चरण में इमरजेंसी वर्कर का वैक्सीनेशन होगा। तीसरे चरण में उन लोगों को वैक्सीनेशन होगा, जो पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं। एक व्यक्ति के वैक्सीनेशन में करीब 30 मिनट का वक्त लगेगा। हर सेशल में 100 लोगों का वैक्सीनेशन होगा।