दिल्ली से यूपी तक कोहरे का कहर, इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट,जानिए

नई दिल्ली,VON NEWS: पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर भारत में ठंड कहर ढा रही हैं। शीतलहर और कोहरे के साथ पाला भी पड़ रहा है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मौसम के यही तेवर दिख रहे हैं। दिल्ली में कल दूसरी बार जबरदस्त कोहरा देखा गया था। आज भी कोहरे का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोहरे के साथ हल्की बारिश की संभावना है। शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 8 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली में 22 जनवरी तक मौसम के यही तेवर रहने के आसार हैं, हालांकि तापमान हल्का ऊपर जा सकता है, लेकिन आज बारिश की संभावना भी जताई गई है।

दिल्ली में आज बूंदाबांदी के आसार, बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग के अनुसार ठंड का ऐसा प्रभाव सोमवार को भी दिखेगा। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम आठ डिग्री पर रह सकता है। सोमवार को हल्की बूंदाबांदी पड़ने की संभावना भी है। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। 19 जनवरी को तापमान में और इजाफा होगा। वहीं 20 जनवरी से एक बार फिर ठंड बढ़ना शुरू हो जाएगी। बर्फीली हवाएं दो से तीन दिन लोगों को परेशान करेगी। स्काईमेट के अनुसार, 2021 वेस्टर्न डिस्टरबेंस में काफी सक्रिय साबित हो रहा है। जनवरी में पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश भी हो रही है।

पहाड़ी क्षेत्रों में जोरदार ठंड

इधर, श्रीनगर में तापमान माइनस 7.6 डिग्री तक पहुंच गया है। कश्मीर के बाकी हिस्सों में भी जोरदार ठंड है। वहीं उत्तराखंड के औली में तापमान माइनस 3 डिग्री के आसपास है। बागेश्वर में पाले के साथ साथ कोहरे का भी कहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button