पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बने भाजपा विधायक दल के नेता
VON NEWS: रांची. पूर्व“मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी” सोमवार को भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए। भाजपा विधायक दल की बैठक हरमू स्थित भाजपा मुख्यालय में हुई। बैठक में मौजूद भाजपा के सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुन लिया। इस संबंध में पार्टी के विधायकों की ओर से एक पत्र स्पीकर को आज ही दिया जाएगा और उन्हें बाबूलाल के निर्वाचन की जानकारी दी जाएगी। बाबूलाल ने निर्वाचन के दौरान पर्यवेक्षक सह पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री पी. मुरलीधर राव मौजूद रहे।
विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद प्रेसवार्ता में “भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुना है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी अनुभवी और सरल नेता है। झारखंड के पहले मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को आज भी याद किया जाता है। अरुण सिंह ने कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी है। कुछ ही महीनों में सरकार के खिलाफ जनआक्रोश दिख रहा है। नक्सली समस्या लगातार बढ़ रही है। गठबंधन की सरकार बनने के बाद अबतक 20 से अधिक नक्सली घटनाएं हो चुकी है। उन्होंने कहा कि धन न होने की बात कह वर्तमान सरकार बचाव की मुद्रा में दिख रही है।
यह भी पढ़े