छह महीनों में पहली बार एक दिन में कोरोना से कम लोगों की मौत, जानिए

नई दिल्ली,VON NEWS: ब्रिटेन और अफ्रीका में कोरोना वायरस (COVID-19) के नए रूप के सामने आने के बाद देश में सतर्कता बढ़ा दी गई है, लेकिन फिलहाल चिंता की कोई वजह नजर नहीं आ रही। पिछले चार हफ्तों से रोजाना सामने आने वाले नए मामलों सें ज्यादा संक्रमितों के ठीक होने का सिलसिला बना हुआ है।

इस बीच छह महीनों में पहली बार एक दिन में कोरोना से 300 से कम लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 22 हजार 272 मामले सामने आए और 251 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 22 हजार 274 मरीज ठीक हुए। वहीं आठ लाख 53 हजार 527 सैंपल टेस्ट हुए।

देश में अब तक एक करोड़ 47 लाख 343 मामले सामने आ गए हैं और एक लाख 47 हजार 343 लोगों की मौत हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दो लाख 81 हजार 667 एक्टिव केस हैं। लगातार पांच दिन से एक्टिव केस तीन लाख से कम है।  97 लाख 40 हजार 108 मरीज ठीक हो गए हैं। कुल 16 करोड़ 71 लाख 59 हजार 289 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। एक्टिव केस कुल मामलों का 2.77 फीसद है। रिकवरी 95.78 फीसद है। डेथ रेट 1.45 फीसद है।

पिछले 24 घंटे के दौरान 251 में से महाराष्ट्र में 71, पश्चिम बंगाल में 31 और दिल्ली में 30 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से 49,129, तमिलनाडु में 12,048, कर्नाटक में 12,044, दिल्ली में 10,414, पश्चिम बंगाल में 9,536, उत्तर प्रदेश में 8,279, आंध्र प्रदेश में 7,091 और पंजाब में 5,269 लोगों की मौत हो गई है।

धारावी में नहीं मिला एक भी केस

एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी माने जाने वाली धारावी में शुक्रवार को एक भी संक्रमित नहीं मिला। एक अप्रैल को यहां पहला मामला मिला था। उसके बाद यह पहला मौका है जब 24 घंटों के दौरान कोई नया मरीज नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button