छात्राएं संभालेंगी डीएम और अधिकारियों की कुर्सी,

देहरादून, VON NEWS:  जिला प्रशासन ने महिला दिवस(आठ मार्च) के उपलक्ष्य में महिलाओं को अनूठे ढंग से सम्मान देने की योजना बनाई है। एक दिन के लिए छात्राओं को जिलाधिकारी (डीएम) और अन्य अधिकारियों की कुर्सी पर विराजमान कराया जाएगा। छात्राएं न सिर्फ अधिकारियों की कुर्सी संभालेंगी, बल्कि लोगों की फरियाद भी सुनेंगी।

जिलाधिकारी”  डॉ. आशीष श्रीवास्तव के अनुसार, महिला दिवस आठ मार्च को है और इस दिन रविवार है। लिहाजा, एक दिन पहले सात मार्च को यह कार्यक्रम किया जाएगा। जिलाधिकारी अपने कार्यक्रम में एक दिन की इस व्यवस्था का अनिवार्य पालन कराएंगे, जबकि अन्य अधिकारियों को इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। स्वेच्छा से जो भी अधिकारी मातृ शक्ति के सम्मान में इस पहल से जुड़ना चाहेंगे, वह अपने कार्यालय में इस तरह की व्यवस्था कर सकते हैं। माना जा रहा है कि कलेक्ट्रेट परिसर के तमाम अधिकारियों के अलावा विकास भवन और तहसील में भी यह पहल की जा सकती है।

जिलाधिकारी”  डॉ. आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि इस कार्यक्रम से जहां मातृ शक्ति को सम्मानित किया जाएगा, वहीं उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कुर्सी पर बैठने के दौरान छात्राएं लोगों की समस्याएं भी सुनेंगी और उनके निस्तारण के लिए निर्देश भी जारी कर सकती हैं। उनके निर्देशों का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़े

छात्राएं संभालेंगी डीएम और अधिकारियों की कुर्सी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button