डिग्री कॉलेजों में ब्लैक बोर्ड से नहीं अब ई-बोर्ड से होगी पढ़ाई, पढ़े पूरी खबर

रुद्रपुर,VON NEWS: समय के साथ शिक्षा विभाग अपनी व्यवस्थाओं को डिजिटलाइजेशन की ओर तेजी से विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में अब तक काॅलेजों में ब्लैकबोर्ड अौर व्हाइट बोर्ड के माध्यम से पढ़ाई हो रही थी। अब उच्च शिक्षा विभाग महाविद्यालयों में ई-बोर्ड लगाने की की तैयारी कर रहा है। इसके लिए करीब पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

आधुनिक और तकनीकी शिक्षा को और बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा प्रयासरत है। पूर्व में राज्य के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में वाई-फाई, स्मार्ट क्लास, लैब की तैयारी चल रही है। अब तक कई महाविद्यालयों में इस कार्य को पूरा भी किया जा चुका है। मार्कर और चाक के माध्यम से पढ़ाने वाले शिक्षक अब लीड स्टिक के माध्यम से ई-बोर्ड के द्वारा छात्रों को पढ़ाएंगे। किसी टापिक को सर्च करने के साथ ही लाइव क्लास का संचालन भी किया जा सकेगा।

सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पिछले एक साल में डिजिटल शिक्षा के लिए करीब 40 लाख रुपये मिले हैं। इस बजट ये कंप्यूटर क्लास, वाई फाई सहित अन्य कार्य किया गया है। अब चार ई बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके लिए करीब पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके संपूर्ण संचालन के लिए महाविद्यालय में वाई-फाई की सुविधा शुरू हो चुकी है।

विज्ञान वर्ग के छात्रों को अधिक लाभ

ई बोर्ड को से पढ़ाई का सबसे अधिक लाभ विज्ञान वर्ग के छात्रों को मिल सकेगा। जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान में डायग्राम एवं चित्र के माध्यम से उन्हें समझाया जाएगा। इसके अलावा किसी भी चित्र पर क्लिक करने पर उससे संबंधित संपूर्ण जानकारी भी स्क्रीन पर होगी।

करीब तीन हजार छात्र होंगे लाभान्वित

एसबीएस डिग्री कालेज में करीब छह हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। चार ई बोर्ड शुरू में लगाए जाएंगे। इसमें करीब तीन हजार छात्र लाभान्वित होंगे। फिलहाल प्रैक्टिकल क्लास वाले छात्रों के लिए यह अच्छा साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button