कोविड-19 वैक्सीन के लिए जरूरी होगा Cowin ऐप, जानिए

नई दिल्ली,VON NEWS: ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया (डीसीजीआई) ने रविवार को कोविड-19 के इलाज के लिए दो वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। ये वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन है। इन दोनों वैक्सीन के लिए Cowin ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। केंद्र सरकार की तरफ से Cowin ऐप को लॉन्च किया जाएगा। यह ऐप Google Play Store पर फ्री में उपलब्ध रहेगा। इस ऐप पर सभी नागरिकों को कोविड-19 वैक्सीन के लिए सेल्फ रजिस्ट्रेशन करना होगा।

क्या है CoWIN ऐप 

Co-WIN का पूरा नाम कोविड-19 वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क है। यह eVIN (इलेक्ट्रॉनिक्स वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क) का अपग्रेडेड वर्जन है। इसे Google Play से इंस्टॉल कर सकते हैं। सरकार की तरफ से वैक्सीन के शरुआती दो ट्रायल को मंजूरी मिल गई है। सरकार की तरफ से कोविड-19 वैक्सीन को सबसे पहले टॉप प्रायोरिटी ग्रुप्स को उपलब्ध कराया जाएगा, जो फ्रंटलाइन और अमर्जेंसी वर्कस हैं।

कोविड-19 वैक्सीन की ट्रैकिंग और रजिस्ट्रेशन के लिए CoWin ऐप को 5 मॉड्यूल में एडमिनिस्ट्रेटर, रजिस्ट्रेशन, वैक्सिनेशन, बेनिफिशरी एक्नॉलेजमेंट और रिपोर्ट में विभाजित किया गया है। एक बार जब ऐप पर रजिस्ट्रेशन डेटा उपलब्ध हो जाएगा, तो इसके बाद यूजर्स को इंफॉर्म किया जाएगा, कि वो किस लोकल अथॉरिटी में जाकर कोविड-19 वैक्सीन को लगवाया जा सकता है। वैक्सीन के लिए सबसे पहले वैक्सिनेशन मॉड्यूल के तहत यूजर को ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद वेरिफिकेशन और एक्नॉलेजमेंट मॉड्यूल को ई-सर्टिफिकेट के लिए भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button