सीएम योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला, देश की प्रगति अच्छी नहीं लग रही है विपक्ष को । पढ़े पूरी खबर

 बरेली,VON NEWS: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एल्डिगो मैदान में किसान सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में देश के युवा, गरीब, किसान के लिए जो वादे किए थे। वह सभी पूरे हो रहे हैं ।

कभी कहा जाता था कि भारत दुनिया की नकल करता है लेकिन मोदी सरकार के बाद दुनिया भारत के दिखाए रास्ते पर चल रही है। दुनिया कोरोना से त्रस्त थी, तब हमारे किसान खेत से सोना उगा रहे थे। वे राष्ट्र कल्याण के कार्य में लगे थे। भारत की प्रगति से जलन करने वाले लोग ये सब स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। जिन्हें देश की प्रगति अच्छी नहीं लग रही, वे झूठ बोलकर लोगों को व्यवस्था से अलग करने का प्रयास कर रहे हैं । मगर, हम सत्य के आग्रही हैं। उसी राह पर चलेंगे। मोदी जी ने कहा था कि खेत से बाजार तक एक चेन बनायेंगे, जो कि किसानों की प्रगति का मार्ग सरल करेगा। अब यह कार्य किया जा रहा।

नाम में होता है भाव: उन्होंने कहा कि नाम में भाव होता है। हमारे पूर्वजों ने इसी आधार पर नाम रखे। सुबह हो तो राम राम, जीवन यात्रा खत्म हो तो राम। विपक्ष को इस बात से परेशानी हो रही है कि अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। दूसरी परेशानी उसे इस बात से है कि कश्मीर से धारा 370 क्यों हटा दी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसके विरोध में आवाज उठाई और बलिदान दे दिया। उन्होंने इस दौरान जय श्री राम और भारत माता के नारे भी लगे।

उन्होंने कहा कि मैं एक मुस्लिम धर्म गुरु का बयान पढ़ रहा था। जिसमे वो 370 हटाने का समर्थन करते हुए मुख्य धारा से कश्मीर को जोड़ने को सही बता रहे थे। कोरोना के काल खंड में भारत के प्रदर्शन की सराहना दुनिया कर रही है। दुनिया ने भारत के प्रबंधन को कोरोना काल में स्वीकार किया है लेकिन इसमें भी विपक्ष को परेशानी है। अब किसानों की जमीन को कब्जाने की हिम्मत किसी में नहीं है। जिन्हें किसानों की खुशहाली अच्छी नहीं लग रही है। वही भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। आज उसी भ्रम को दूर करने आया हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button