ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने पर भाजपा कार्यकर्ता गदगद, मिठाई बांट मनाया जश्न

बनबसा VON NEWS : सरकार द्वारा गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक के नेतृत्व में गुरुवार को मेडिकल तिराहे पर हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने से राज्य आदोलन के शहीदों के सपने साकार होंगे। कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाना पहाड़ के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री संजय ठाकुर, दीपक रजवार, देवेंद्र ठाकुर, प्रेम सिंह रावत, बबलू गहतोड़ी, विमला सजवाण, मुनीर खान, देवेन्द्र गुरंग, पंकज गोयल, विमला बिष्ट, भावना चंद, अखिल प्रजापति आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं टनकपुर में भी गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर हर्ष जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि छह माह गैरसैंण व छह माह देहरादून राजधानी होने पर प्रदेश के लोगों का सामंजस्य बना रहेगा।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, नगर मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, शिवराज सिंह कठायत, मुकेश जोशी, हरीश हैशियत, हर्षवर्धन सिंह रावत, नवीन पंत, विद्या जुकरिया, वीजेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का आभार जताया।

इधर लोहाघाट में मीना बाजार स्थित विधायक पूरन सिंह के कार्यालय में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने पर खुशी जताई। इस दौरान एक दूसरे का मुंह मीठा किया गया। इस दौरान ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, नवीन बोहरा,अशोक जुकरिया, गिरीश कुंवर, बलवंत गिरी, दीप चतुर्वेदी, भुवन जोशी, भुवन सिंह, गिरीश करायत, राजकिशोर साह, चंद्र शेखर बगौली आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

रुद्रपुर व नैनीताल के होटल में पहुंचे ताइवान व इटली के पर्यटक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button