सुशांत सिंह राजपूत को एक बार फिर याद किया अंकिता लोखंड़े ने, कहा-
नई दिल्ली,VON NEWS: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत जैसे राइजिंग स्टार का निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका रहा है। उनके निधन के बाद से ही लगातार उनकी फैमिली, फैंस और दोस्त उन्हें याद कर उनकी तस्वीरें, वीडियो और पोस्ट शेयर करते नजर आ रहे हैं।
वहीं एक्टर के निधन के बाद से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी काफी सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। अंकिता, सुशांत के निधन के बाद से उन्हों याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रही हैं। इसी बीच एक बार फिर अंकिता ने सुशांत को मकर संक्रांति के मौके पर किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा।
‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने मकर संक्रांति का त्योहार अपनी फैमिली के साथ मनाया। लेकिन इस दौरान वह सुशांत सिंह राजपूत को याद करना नहीं भूली। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकिता मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाते नजर आ रही हैं।
वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में सुशांत सिंह राजपूत के डेब्यू फिल्म ‘काइ पो चे’ का गाना ‘रूठे खाबों को मना लेंगे कटी पतंगों को थामेंगे…’ बज रहा है। वहीं वीडियो में अंकिता के कई अलग अलग एक्सप्रेशन देखे जा सकते हैं। इस वीडियो में उनकी मां को भी देखा जा सकता है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने कैप्शन में लिखा, ‘अब भी मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं, जब मैं इस गाने को सुनती हूं। क्या शानदार फिल्म थी और सुनहरी यादों के साथ का वह क्या सफर था। सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।’ अंकिता के इस वीडियो को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देकर रहे हैं।