महाकाल के आंगन से बाहर आ रहे सदियों पुराने रहस्य, पढ़े पूरी खबर
उज्जैन,VON NEWS: विश्व प्रसिद्ध ज्योतिìलग उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर सभ्यता, संस्कृति व प्राचीन इतिहास को समझने का केंद्र रहा है। बीते 300 साल में इस मंदिर के आसपास जब भी खोदाई हुई, नए रहस्य सामने आए हैं। यह सिलसिला 1732 ईस्वी से चला आ रहा है। सिंधिया राजवंश के सचिव बाबा रामचंद्र शैडंवी ने महाकाल मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था, उस समय 11 वीं शताब्दी के देवनागरी लिपि में लिखे हुए तीन महत्वपूर्ण शिला लेख प्राप्त हुए थे।
आज भी दो शिला लेख मंदिर की दीवार तथा एक विक्रम विश्वविद्यालय के पुरातत्व संग्रहालय में संरक्षित हैं। बीते चार दशक में भी नवनिर्माण के लिए की गई खोदाई में कई बार परमारकालीन पुराअवशेष प्राप्त हुए हैं। ताजा मामला मंदिर के समीप की जा रही खोदाई में निकले एक हजार साल पुराने मंदिर के अवशेषों का है। इसके बाद से फिर मंदिर देश दुनिया में चर्चा का केंद्र बन गया है। पुराविदों के अनुसार काल गणना का केंद्र माने जाने वाले महाकाल मंदिर के आसपास अगर विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में खोदाई की जाए तो विक्रमादित्य, मौर्य, गुप्त की सभ्यता का पता चल सकता है।
चार दशक में नवनिर्माण की गति बढ़ी
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बीते चार दशक से लगातार दर्शनाíथयों की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन देश विदेश से हजारों भक्त भगवान महाकाल का दर्शन करने आते हैं। जैसे-जैसे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए नए निर्माण किए जाने लगे। इसको लेकर मंदिर के आसपास लगातार खोदाई की जा रही है। वर्ष 1980 से लेकर 2020 तक करीब छह बार मंदिर के आसपास गहरी खोदाई हुई है।
-सन 1980 : सिंहस्थ महापर्व के समय मंदिर में नंदी हॉल का निर्माण किया गया था। इस दौरान हुई खुदाई में प्राचीन मूíतयां प्राप्त हुई थीं।
– 2004 : नंदी हॉल विस्तार के लिए वर्ष 2004 में पुन: खोदाई की गई। इस हॉल को जूना महाकाल मंदिर परिसर तक बढ़ाया गया। उस दौरान भी कुछ मूíतयां मिली थीं।
– 2014 : फैसिलिटी सेंटर व टनल निर्माण के लिए मंदिर में गहरी खोदाई की गई। उस समय खोदाई से नर कंकाल मिले थे। बताया जाता है मंदिर परिक्षेत्र में समाधियां हैं।
– 2019 : मंदिर समिति ने सभा मंडप विस्तारीकरण का काम किया। इस दौरान खोदाई में प्राचीन सूर्य यंत्र प्राप्त हुए थे, जो बाद में देखरेख के अभाव में खंडित हो गए।
– 2020 : मंदिर के मुख्य द्वार तथा आसपास के क्षेत्र में नवनिर्माण के लिए खोदाई की जा रही है। इस खोदाई में एक हजार साल पुराने मंदिर के अवशेष प्राप्त हुए हैं। अवशेष मंदिर की दीवार जैसे हैं, जिन पर कलाकृतियां उकेरी गई हैं।