शख्स ने आलीशान घर में बदल दिया अपना ऑटो, जाने पूरा मामला

नई दिल्ली,VON NEWS: ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा आए दिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। आनंद महिंद्रा ऐसे लोगों को जमकर प्रमोट करते हैं जो कम संसाधनों में भी उम्मीद से ज्यादा कर दिखाते हैं। उन्होंने अब ऐसा ही पोस्ट अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है जो हैरतअंगेज है। दरअसल आनंद महिंद्रा ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक शख्स ने अपने ऑटो को एक आलीशान घर में बदल दिया है।

दरअसल चेन्नई में रहने वाले इस शख्स का नाम अरुण प्रभु है और उन्होंने अपने ऑटो को एक ऐसे घर में तब्दील कर दिया है जिसमें आम घरों जैसी सभी सुख सुविधाएं हैं। इस घर में काफी स्पेस है, वेंटिलेशन का इंतजाम है, इसमें खिड़कियां और दरवाजों के साथ छत और कपड़े सुखाने का भी प्रबंध है। ये एक मोबाइल घर है। आनंद महिंद्रा ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें बताया गया है कि आनंद प्रभु नाम के इस शख्स ने ये घर महज 1 लाख रुपये के खर्च में तैयार किया है। इस घर को कहीं पर भी ले जाया जा सकता है।

इतना ही नहीं बल्कि इस घर की छत पर अरुण ने सोलर पैनल्स भी लगाए हैं और जाहिर तौर पर कुछ बैटरीज भी रखी हैं जिससे इस मोबाइल घर में बिजली की आपूर्ति की जा सके वो भी बिना बिजली का कनेक्शन लिए हुए। मतलब ये हुआ कि इस घर में आपको हर वो सुविधा मिलेगी जो आम घरों में मौजूद होती है। जानकारी के अनुसार इस घर में पानी स्टोर करने की सुविधा भी है जिससे पानी की आपूर्ति भी की जा सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button