कोरोना अलर्ट: कम नहीं हुआ है कोरोना वायरस का संक्रमण, पढ़िए पूरी खबर

VON NEWS: कोरोना वायरस महामारी ने साल 2020 की शुरुआत के साथ ही पूरे विश्व को परेशान करके रखा है। विश्व के ज्यादातर देशों ने अपने-अपने वहां लॉकडाउन लगाया, ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके। लेकिन फिर भी इस वायरस ने काफी हद तक लोगों को अपना शिकार बनाया। खुद भारत में कोरोना मरीजों के आंकडे़ ने एक करोड़ की संख्या को पार किया। वहीं, जो लोग ये समझ रहे हैं कि अब लॉकडाउन हट गया है, तो कोरोना वायरस भी चले गया है, तो उन लोगों को ये बता दें कि भले ही आप कोरोना वायरस को भूल गए हों। लेकिन ये वायरस अब भी हमें नहीं भूला है।

कोरोना हमें नहीं भूला

भारत में जनवरी महीने के बाद कोरोना के केसों में थोड़ी कमी देखी गई थी, लेकिन ये बेहद कम समय के लिए था और अब एक बार फिर से मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो भारत में 13 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, और 97 लोगों की मौत हुई। साथ ही ये भी देखा जा रहा है कि लोग न तो शारीरिक दूरी अपना रहे हैं और मास्क को पहनने के तो लोगों के अपने ही तरीके हैं। कोई नाक के नीचे मास्क पहन रहा है, तो कोई मास्क को गले में लटकाकर घूम रहा है। लेकिन लोग भूल गए हैं कि मास्क ही वो हथियार है, जो हमें इस वायरस का शिकार होने से बचा सकता है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button