जम्मू-कश्मीर में शिवखौड़ी धाम के नजदीक मिली ‘नंदी पर्वत महादेव आसन गुफा’,पढ़े पूरी खबर

जम्मू,VON NEWS: जम्मू-कश्मीर में प्रसिद्ध शिवखौड़ी धाम के नजदीक एक और शिव गुफा मिली है। करीब 50 मीटर लंबी इस शिव गुफा में भगवान भोले नाथ का आसन लगा हुआ है। इतना ही नहीं त्रिशूल, मां पर्वती और गणेश के भी दर्शन हो रहे हैं। गुफा में शंखनुमा आकृति भी दिख रही है। यहां का शिवलिंग श्री बाबा अमरनाथ जैसा दिख रहा है।

यह गुफा 29 जनवरी 2021 को स्थानीय निवासी को मिली है। शिवखौड़ी के आधार शिविर रनसू और आसपास के इलाकों में यह खबर आग की तरह फैल गई है और लोग भोलेनाथ की इस गुफा के दर्शनों को पहुंचने लगे हैं। रोजाना 100 से 150 लोग यहां पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं यात्रियों को लेकर शिवखौड़ी धाम पहुंचने वाले कई गाड़ियों के ड्राइवर भी श्रद्धालुओं को यहां लाने लगे हैं।

रनसू से करीब पांच किलोमीटर पहले गांव कंथा बमलेया है। जिसके जंगलों में यह गुफा है। यह क्षेत्र जिला राजौरी का हिस्सा है जबकि साथ लगते क्षेत्र जिला रियासी में पड़ते हैं। दो जिलों की सीमा पर मिली इस गुफा को स्थानीय लोगों ने ‘नंदी पर्वत महादेव आसन गुफा’ का नाम दिया है। गुफा के नजदीक महादेव का एक मंदिर हुआ करता था जो अब गिर चुका है। इस पर्वत को नंदी पर्वत कहा जाता है।

गांव खौड़ी के निवासी एवं पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह को मिली यह गुफा 

29 जनवरी को साथ लगते गांव खौड़ी के निवासी एवं पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह को यह गुफा मिली है। उनकी बकरियां खो गई थीं। उन्होंने यहां देवता से मन्नत मांगी। उसी रात उन्हें सपना आया कि यहां एक गुफा है, उसके बाहर बकरियां मिलेंगी। स्वर्ण सिंह का कहना है कि 27 जनवरी को उनकी बकरियां गुम हो गई थीं। उन्होंने अपने देवता के यहां मन्नत मांगी की कि उनकी बकरियां मिल जाएं। रात को उन्हें सपना आता है जिसमें एक साधु बाबा जी कहते हैं कि उनके बकरियां पहाड़ों में बनी एक गुफा के बाहर हैं। स्वर्ण कहते हैं कि उन्हें लगा हो सकता है कि देवता ने संदेश दिया हो। वह सवेरे बकरियां देखने के लिए निकल गए। तब हैरान रह गए जब उस गुफा के बाहर सच में बकरियां देखीं। उन्होंने गुफा में थोड़ा सा झांका लेकिन डर गए। फिर वह लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button