देश में बीते 24 घंटों में आए 11 हजार कोरोना मामले, कम मौतें!पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS: देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11,067 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश भर में 94 लोगों की वायरस के कारण मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1 करोड़ 8 लाख 58 हजार 371 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से  1 करोड़ 5 लाख 61 हजार 608 लोग इससे ठीक हो चुके हैं।

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1 लाख 41 हजार 511 है। देश में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 55 हजार 252 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना की एक्टिव दर घटी

देश में कोरोना की एक्टिव दर लगातार घट रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,114 सक्रिय मामले कम हुए हैं। इससे एक्टिव दर घटकर 1.30% रह गई है। इसके साथ ही कोरोना की रिकवरी भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 13,087 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 97.27% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.43% है।

देश में 20.30 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 20.30 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मंगलवार(9 फरवरी, 2021) तक 20,33,24,655 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,36,903 टेस्ट कल किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button